राहुल बोले - लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ के करें मतदान

राहुल बोले - लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ के करें मतदान
X

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान में जनता से बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की है। राहुल गांधी ने शनिवार को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाएं। उन्होंने उन युवाओं का भी स्वागत किया है जो पहली बार अपना वोट करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, 'मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। गुजरात चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत स्वागत और अभिनन्दन। गुजरात की जनता से अपील है कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं ।'

Next Story