पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित खैरी करमारा सेक्टर को निशाना बना पाक ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

रविवार सुबह पाक सेना ने पुंछ क्षेत्र के खैरी करमारा सेक्टर की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। यह गोलीबारी करीब एक घंटे तक जारी रही। सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Next Story