Home > Archived > बीकानेर में शुरू हुआ भारत और यूके की सेनाओं का युद्धाभ्यास

बीकानेर में शुरू हुआ भारत और यूके की सेनाओं का युद्धाभ्यास

बीकानेर में शुरू हुआ भारत और यूके की सेनाओं का युद्धाभ्यास
X

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आज से भारतीय और यूनाइटडे किंग्डम (इंग्लैंड) की सेनाओं का संयुक्त युद्धअभ्यास शुरू हो गया। 16 दिसम्बर तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास को अजय वॉरियर्स 2017 नाम दिया गया है और इस का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार करना है। भारत और यूके के जवानों का यह तीसरा संयुक्त युद्धाभ्यास है।

इसमें दोनों देशों की सेनांए अपने-अपने युद्ध कौशल का परिचय देंगी। इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए यूके के जवान दो दिन पहले यहां आ गए थे। इस वर्ष भारतीय सेना की इकाई 20 राजपूताना राइफल्स और यूके की सेना की प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट इसमें हिस्सा लेंगे। दोनों देशों से करीब 120 सैन्यकर्मी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। इस श्रंखला का प्रथम अभ्यास वर्ष 2013 में बेलगाम में एवं दूसरा युद्ध अभ्यास वर्ष 2015 में ब्रिटेन में आयोजित किया गया था।

Updated : 2 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top