Home > Archived > तीन साल में 13 हजार एमबीबीएस सीटें बढ़ाई: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

तीन साल में 13 हजार एमबीबीएस सीटें बढ़ाई: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

तीन साल में 13 हजार एमबीबीएस सीटें बढ़ाई: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की केंद्र सरकार ने पिछले तीन साल में देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों की संख्या में 13004 बढ़ोतरी की है। इस तरह देश के मौजूदा 479 मेडिकल कॉलेजों में अब एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 67 हजार 352 हो गई है। वहीं मेडिकल में पीजी सीटों में साल 2017 में 5800 सीटों की बढ़ोतरी की है।

मंगलवार को संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि सरकार ने देश के मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ साल 2017 में 5800 सीटों की बढ़ोत्तरी की है। जिससे देश के आम लोगों को एमडी, एमएस सहित सभी मेडिकल स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त डॉक्टर इलाज के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं पिछले 3 साल में एमबीबीएस की 13004 सीटें बढ़ाई है।

चौबे ने बताया कि मेडिकल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मुताबिक सितम्बर, 2017 देश में 10 लाख 41 हजार 395 एलोपेथिक डॉक्टर्स रजिटर्ड हैं। जिसमें से करीब 8 लाख 33 हजार डॉक्टर्स वर्तमान में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्रिय हैं। बावजूद इसके देश में प्रति हजार लोगों पर डॉक्टर का औसत दुनिया के बहुत से देशों से कम है। भारत में प्रति हजार लोगों पर एक भी डॉक्टर नहीं है। भारतीय औसत 0.63 डॉक्टर प्रति हजार लोग हैं, वहीं अमेरिका में 2.25 डॉक्टर्स प्रति हजार, जर्मनी में 4.12 डॉक्टर्स प्रति हजार लोग, फ्रांस में 3.22 डॉक्टर्स प्रति हजार लोग है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार प्रति हजार लोगों पर एक डॉक्टर होना चाहिए।

Updated : 19 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top