Home > Archived > जनादेश स्वीकार्य, नई सरकारों को बधाई : राहुल गांधी

जनादेश स्वीकार्य, नई सरकारों को बधाई : राहुल गांधी

जनादेश स्वीकार्य, नई सरकारों को बधाई : राहुल गांधी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में हुई हार को स्वीकार करते हुए इन चुनावों को नफरत के खिलाफ गरिमा की लड़ाई बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नतीजों के बाद सोमवार शाम ट्वीट कर दोनों प्रदेशों की नई सरकारों को बधाई देते हुए प्रदेशवासियों का आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के धुंआधार प्रचार के बावजूद भी पार्टी गुजरात में बहुमत के आकड़े से दूर रह गई। वहीं हिमाचल में सरकार बचाने में नाकामयाब रही। हालांकि सीटों के आधार पर कांग्रेस 2012 विधानसभा चुनावों की तुलना में आगे रही है।

राहुल ने कहा, कांग्रेस पार्टी जनमत को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने ये कहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया कि उन्होंने नफरत के खिलाफ गरिमा से लड़ाई लड़ी है।

Updated : 18 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top