Home > Archived > भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चा के प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ग्वालियर प्रभारी बनी समीक्षा गुप्ता

भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चा के प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ग्वालियर प्रभारी बनी समीक्षा गुप्ता

भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चा के प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ग्वालियर प्रभारी बनी समीक्षा गुप्ता
X

भोपाल/ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से शुक्रवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चाओं के प्रभारियों की घोषणा की गई है। इनमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की है। चंबल प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर, सह प्रभारी मुकेश यादव, ग्वालियर प्रभारी समीक्षा गुप्ता, सह प्रभारी रामस्वरूप रावत, सागर प्रभारी सरोज राजपूत, सह प्रभारी रामकिशोर नंदवंशी, रीवा प्रभारी अनिल चौरसिया, शहडोल प्रभारी सुरेन्द्र राठौर, जबलपुर प्रभारी भारत सिंह यादव, नर्मदापुरम प्रभारी रामनिवास गुर्जर, सह प्रभारी पूनमचन्द पटवारे, भोपाल प्रभारी शैतान सिंह पाल, सह प्रभारी जगदीश पवार और जमना सेन, इंदौर प्रभारी मांगीलाल रेडवाल, सह प्रभारी संगीता सोनी और लक्ष्मीनारायण साहू, उज्जैन प्रभारी शील लश्करी, सह प्रभारी विजय चैधरी को मनोनीत किया है।

किसान मोर्चा के जिला प्रभारी घोषित

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा की है। अरविन्द वेडर श्योपुर, बेताल सिंह गुर्जर मुरैना, अनिल सिंह चैहान भिण्ड, जितेन्द्र सिंह रावत ग्वालियर नगर, दिनेश शर्मा ग्वालियर ग्रामीण, जगदीश गौड़ शिवपुरी, दिनेश मिश्रा गुना, बलवीर सिंह चौहान अशोकनगर, विवेक पालीवाल दतिया, संदीप पटेल सागर, हरप्रसाद पटेल टीकमगढ़, अमर प्रताप सिंह छतरपुर, मनोज शर्मा दमोह, हरेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना, उपेन्द्र सिंह चौहान रीवा, डॉ. अमित पाण्डेय सीधी, लालमणि पाण्डे सतना, मोतीलाल पटेल सिंगरौली, के.पी. सिंह उमरिया, अमरजीत चैहान डिंडौरी, उमेश पटेल शहडोल, राजाराम पाण्डे अनूपपुर, कृष्णपाल सिंह गौर जबलपुर नगर, सुधीर पटेल जबलपुर ग्रामीण, रामनिवास गौतम कटनी, राकेश बैस नरसिंहपुर, दीपक राव सेकेटकर छिंदवाडा, टीकाराम चन्द्रवंशी सिवनी, गोविन्द दुबे मंडला, अशोक गुर्जर होशंगाबाद, संजीव मलानी बैतूल, अशोक पासे हरदा, लक्ष्मीनारायण पचावारिया भोपाल ग्रामीण, संदीप श्रीवास्तव सीहोर, धर्मेन्द्र गौड़ राजगढ, विजय शुक्ला विदिशा, गौतम सिंह राजपूत उज्जैन नगर, कैलाश टाडा उज्जैन ग्रामीण, राजेन्द्रसिंह चैहान देवास, उदय सिंह यादव शाजापुर, चन्द्रप्रकाश पण्डा आगर मालवा, भंवर सिंह चौधरी रतलाम, हरिराम शाह मंदसौर, शिवराम रघुवंशी इंदौर नगर, सुभाष पहलवान इंदौर ग्रामीण, मुकेश पंवार धार, कन्हैयालाल पटेल झाबुआ, खेमराज पाटीदार अलीराजपुर, दशरथ सिंह पटेल बडवानी, गोविन्द तिवारी खरगौन और रमेश पटेल खण्डवा को जिला प्रभारी मनोनीत किया है।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारियों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन सिंह भदौरिया ने संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी है। सुप्रभात चौकसे भोपाल, लखविंदर सिंह नर्मदापुरम संभाग, विकास तिवारी इंदौर, त्रिभुवन नाथ शुक्ल जबलपुर, कल्याण शिवहरे उज्जैन, सुनील सिंह राठौर ग्वालियर, अभिषेक गांगिल चम्बल, अनिल तिवारी सागर, संजय पयासी रीवा, राजेश्वर उदैनिया को शहडोल संभाग प्रभारी मनोनीत किया गया है।

Updated : 15 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top