Home > Archived > भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक पर बनाएंगे एक बायोपिक : करण

भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक पर बनाएंगे एक बायोपिक : करण

भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक पर बनाएंगे एक बायोपिक : करण
X

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर विमान चालक गुंजन सक्सेना पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर ने एक बायोपिक बनाने का निर्णय किया है और इसके लिए राइट्स भी खरीदें हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित होगी।

गुंजन सक्सेना,श्रीविद्या राजन के साथ, भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक हैं जिन्होंने 17 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध में हिस्सा लिया। गुंजन के पिता और भाई भी सेना में हैं। वर्ष 1994 में गुंजन, उन 25 महिलाओं में शामिल हुई जिन्हें भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया।

गुंजन ने श्री विद्या के साथ मिल कर करगिल युद्ध के दौरान चीता हेलिकॉफ्टर उड़ाया और उस जगह से अपने जवानों को सुरक्षित निकाला जहाँ पाकिस्तानी सैनिक मिसाइल से भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहे थे। उनकी बहादुरी के लिए गुंजन को अवॉर्ड भी मिला है।

Updated : 5 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top