Home > Archived > पॉलीथिन में करना पड़ी टॉयलेट!

पॉलीथिन में करना पड़ी टॉयलेट!

पॉलीथिन में करना पड़ी टॉयलेट!
X

-ऐसी प्रताड़ना कि रूह कांप जाए
ग्वालियर/भोपाल। एक लड़की ने एक लड़के से प्यार किया, लव मैरिज की तैयारी थी। लेकिन दोनों परिवारों में बात बन गई तो अरेंज मैरिज हो गई। लेकिन लड़का तमिल परिवार से था तो उसके परिवार ने अपने यहां के रीति रिवाज बताते हुए शादी में सोने (गोल्ड) की मांग रख दी, वो भी काफी मात्रा में। चूंकि शर्मा परिवार की लड़की शादी के लिए अड़ी थी। इसलिए उसके परिवार से जितना बन सका उतना सोना दहेज में दिया। शादी हो गई। विदा होकर लड़की लड़के के घर पहुंची किंतु तमिल परिवार का इतने दहेज से भी पेट नहीं भरा और पहले ही दिन से लड़का उसकी पिटाई करने लगा। यहां तक कि उसे ऐसे कमरे में बंद रखा जाने लगा जिसमें टॉयलेट तक नहीं था, ऐसे में लड़की को पॉलीथिन में पेशाब करना पड़ता था। जैसे तैसे वह लड़की तमिल परिवार के चंगुल से छूटी और गुरुवार को वह मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े से मिली और एक आवेदन देकर अपनी आपबीती से अवगत कराया। जिस पर श्रीमती वानखेड़े ने उस तमिल परिवार को 13-14 नवंबर को आयोग की सुनवाई में तलब किया है। स्वदेश से चर्चा करते ुहुए श्रीमती वानखेड़े ने बताया कि लड़की ने जो दास्तान सुनाई है। वह काफी दर्दनाक है। उसने साफ कहा कि वह उस लड़के के साथ नहीं रहेगी।

Updated : 3 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top