Home > Archived > राजकुमार राव को 11वें एपीएसए में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला

राजकुमार राव को 11वें एपीएसए में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला

राजकुमार राव को 11वें एपीएसए में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला
X

नई दिल्ली। ब्रिसबेन में आयोजित 11वें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड (एपीएसए) में राजकुमार राव को फिल्म 'न्यूटन' के लिए बेस्ट अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म को बेस्ट स्क्रीन प्ले के अवार्ड से नवाजा गया जिसको न्यूटन के निर्देशक अमित ने रिसीव किया।

राजकुमार राव ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अवार्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए अपनी स्वर्गीय मां और न्यूटन की टीम को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि 'सपने देखना नहीं बंद करना चाहिए, वो जरूर पूरे होते हैं।'

उल्लेखनीय हो कि फिल्म न्यूटन को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है| फिल्म में राजकुमार राव के अभिनय को भी पसन्द किया जा रहा है। बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसको अवार्ड मिल चुका है। साथ ही फिल्म 'न्यूटन' को भारत की तरफ से आस्कर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया है।

Updated : 25 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top