इन्फोसिस के सह संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज नीलेकणि ने दान की अपनी आधी संपत्ति

इन्फोसिस के सह संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज नीलेकणि ने दान की अपनी आधी संपत्ति
X

नई दिल्ली। इन्फोसिस के सह संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज नंदन नीलेकणि और उनकी पत्नी रोहिणी नीलेकणि द गिविंग प्लेज में शामिल हो गए हैं। यह दुनिया के उन अमीर लोगों का नेटवर्क हैं जिन्होंने अपनी आधी संपत्ति परमार्थ कार्यों के लिए देने की प्रतिबद्धता जताई है।

गिविंग प्लेज की वेबसाइट पर नीलेकणि दंपति द्वारा इस बारे में दस्तखत किया गया पत्र डाला गया है। पत्र में बिल और मेलिंडा गेट्स का आभार जताया गया है। बाद में बिल गेट्स ने ट्वीट कर नीलेकणि की प्रतिबद्धता के बारे में जानकारी दी।
नंदन नीलेकणि 11,062 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस में उनकी दो फीसदी हिस्सेदारी है। उनकी पत्नी रोहिणी नीलेकणि अरघ्याम की संस्थापक हैं, जिनके जरिये वे सामाज में मौजूद समस्याओं के खिलाफ काम करती हैं। द गिविंग प्लेज का गठन बिल और मेलिंडा गेट्स तथा वारेन बफे ने अगस्त, 2015 में किया था। इस नेटवर्क पर शामिल होने वालों नीलेकणि चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी, बायोकॉन की चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ और शोभा डेवलपर्स के मानद चेयरमैन पीएनसी मेनन इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। द गिविंग प्लेज अभियान की शुरूआत दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे गेट्स ने की थी। उन्होंने पत्नी मिलिंडा गेट्स व दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफेट के साथ इसकी स्थापना की थी।

ये संस्था कई देशों में सामाजिक कार्यों और दुनिया में मनुष्य के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं का हल निकालने के लिए काम करती है। बिल गेट्स के इस अभियान पर अबतक दुनिया के 21 देशों के 171 लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं।
बता दें कि नीलेकणि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की शीर्ष हस्तियों में शुमार हैं। यही नहीं, वो देश की दूसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी इन्फोसिस के सह संस्थापक भी रहे हैं।

Next Story