Home > Archived > राफेल सौदा मामला : कांग्रेस ने सरकार पर किये सवाल खडे, फ्रांस ने आरोपों को किया खारिज

राफेल सौदा मामला : कांग्रेस ने सरकार पर किये सवाल खडे, फ्रांस ने आरोपों को किया खारिज

राफेल सौदा मामला : कांग्रेस ने सरकार पर किये सवाल खडे, फ्रांस ने आरोपों को किया खारिज
X

नई दिल्ली। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर सवाल खडे कर दिए हैं। वहीं फ्रांस ने इन आरोपों से इंकार किया है। साथ ही इस सौदे में शामिल अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस ने कांग्रेस पर मुकदमे की धमकी दी है। ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों का सौदा किया था। इस सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस भी शामिल थी। कांग्रेस ने इस डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राफेल सौदे में अपने उद्योगपति दोस्त के लिए देश की सुरक्षा से समझौता किया।

हम आपको बता दें कि इस डील से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचेगा। वहीं फ्रांस ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि इसका चुनाव इसके शानदार प्रदर्शन और प्रतिस्पर्द्धात्मक कीमतों के चलते किया गया है। साथ ही फ्रांसीसी दूतावास ने कहा है कि इसकी खरीद में पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया का पालन किया गया है।

गौरतलब है कि इस करार से भारत में रक्षा उत्पादन उद्योग का विकास होगा। वहीं कांग्रेस ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को लेकर कहा है कि इस सौदे में उसे ज्यादा पैसे दिए गए हैं। इस पर रिलायंस ने कहा है कि अगर कांग्रेस अपना बयान वापिस ने नहीं तो केस किया जाएगा। फ्रांस ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा है कि किसी भी तरह का दावा करने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

Updated : 16 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top