Home > Archived > जगुआर ने लॉन्च की एसयूवी एफ-पेस

जगुआर ने लॉन्च की एसयूवी एफ-पेस

जगुआर ने लॉन्च की एसयूवी एफ-पेस
X


मुंबई।
देश की सबसे बड़ी वाहन निमार्ता कंपनी टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने महाराष्ट्र के पुणे में अपने लोकप्रिय एसयूवी एफ-पेस का स्थानीय विनिर्माण शुरू कर दिया है। देश में इसकी एक्स शोरूम कीमत 60 लाख दो हजार रुपए रखी गयी है। कंपनी ने बताया कि दो लीटर क्षमता और चार सिलिडर वाले डीजल इंजन के साथ इसे पेश किया गया है। इसमें स्पोर्ट्स कार की खूबियाँ हैं। इसमें अडेप्टिव एलईडी हेडलाइट, एक्टिविटी की, वाई-फाई हॉटस्पॉट और प्रो सर्विस जैसे फीचर हैं। इसमें 10.2 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है। इसके साथ 10 रंगों के विकल्प वाली मूड लाइटिंग, 380 वाट का मेरिडियन साउंड सिस्टम, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर रिक्लाइन सीट जैसी खूबियाँ भी हैं।

Updated : 16 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top