कर्क

आपके घर परिवार में इस सप्ताह शुभकार्य का संकेत मिलेगा। आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले प्रसंग भी होंगे। वाहन भूमि भवन आदि स्थायी सम्पत्ति या सुख साधन के विस्तार का योग भी प्रबल है। इस मंगल, बुधवार को मार्ग में तथा पड़ौसी से व्यवहार में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र अनुसार अच्छा लाभ होगा तथा उन्नति के अवसर भी बढ़ेंगे। सन्तान पक्ष की चिन्ताओं का सप्ताहान्त समाधान हो सकेगा। रवि, सोम, गुरु, शुक्रवार विशेष अनुकूल व लाभ एवं प्रसन्नतादायक हैं।

Updated : 12 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top