Home > Archived > दुनिया का ताकतवर देश बन गया है भारत

दुनिया का ताकतवर देश बन गया है भारत

दुनिया का ताकतवर देश बन गया है भारत
X

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि चीन और भारत के बीच 78 दिन तक चला डोकलाम विवाद भारत की ताकत की वजह से हल हुआ। बंगलूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि 'भारत दुनिया का ताकतवर देश बन गया है, अगर भारत कमजोर होता तो डोकलाम विवाद कभी भी नहीं सुलझता। बीते कुछ समय में दुनिया में भारत की छवि में बदलाव हुआ है। बता दें कि डोकलाम को लेकर चीन और भारत के बीच एकबार फिर विवाद गहराता जा रहा है। चीन इस मुद्दे पर फिर से अपना अड़ियल रवैया दिखाने की फिराक में है इसलिए उसने डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों को तैनात कर दिया है। चीन ने सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है। पिछली बार इस मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। मामले के फिर तूल पकड़ने के बाद दोनों देशों की सेनाएं हाई आॅपरेशनल अलर्ट पर हैं।

Updated : 9 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top