Home > Archived > बाजीगर खानसामा! इस शेफ की कलाकारी देखकर दंग रह जाएंगे आप

बाजीगर खानसामा! इस शेफ की कलाकारी देखकर दंग रह जाएंगे आप

बाजीगर खानसामा! इस शेफ की कलाकारी देखकर दंग रह जाएंगे आप
X


नई दिल्ली।
आप अक्सर होटल में खाना खाने जाते होंगे। वहां मिलने वाला लजीज खाना आपके लिए शेफ तैयार करते हैं। हम आपको आज एक अनोखे शेफ से मिलवाने जा रहे हैं जो अंडे से चित्रकारी करना जानता है।

अंडे के यॉक से बनाया हॉर्ट:- अंडा पकाने के बहुत से तरीके होते हैं। कोई अंडे का उबले पानी में पकाता है तो कोई उसे फोड़ कर तेज आंच पर तवे पर पकाता है पर आपने कभी अंडे को इस तरह पकते हुए नहीं देखा होगा जैसे हम आपको आज दिखाने वाले हैं। एक शेफ ने अंडे से पहले हार्ट की शेप बनाई और फिर उसपर एक तीर भी बनाया। इसके बाद बचा हुआ अंडा उसने बीच में ही रख दिया। ये वीडियो पिछले 30 सितंबर से चीन की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को मोबाइल से बनाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शेफ अंडे को तोड़े बिना उसे पकाता है। इसके बाद एक छोटे से कट से वो अंडे को फोड़ता है और एक बेहतरीन सी दिखने वाली डिश तैयार हो जाती है। अंडे से यॉक धीरे-धीरे बाहर आता है और शेफ गर्म तवे पर उस यॉक से हार्ट की शेप देता है। इस वीडियो को 13 सितंबर को जापान में शूट किया गया था। जापान के शेनजेन रेस्टोरेंट इस वीडियो को शूट किया गया है।

Updated : 9 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top