दिल्ली सीएम केजरीवाल और मनोज तिवारी ने दी वाल्मीकि जयंती की बधाई
X
X
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए कहा, 'महृषि बाल्मीकि जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं मनोज तिवारी ने भी वाल्मीकि जयंती पर बधाई दी है। तिवारी ने अपने सन्देश में कहा, 'भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर कोटि-कोटि शुभकामनाएं..बधाई..प्रार्थना है की हम सब का जीवन उनके द्वारा रचे आदर्शों से प्रकाशित हो।' गौरतलब है कि आज देशभर में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है।
Updated : 5 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire