Home > Archived > जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही कराई इमरजेंसी लैंडिंग

जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही कराई इमरजेंसी लैंडिंग

जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही कराई इमरजेंसी लैंडिंग
X

अहमदाबाद। मुंबई से दिल्ली आ रहे जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद प्लेन की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9 डब्लू 339 रविवार को आधी रात बाद 2.55 पर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्लेन के टेक ऑफ करने के बाद जब एक एयर होस्टोस प्लेन के वॉशरूम में गई तो उसे वहां एक धमकी भरा लेटर मिला। इस लेटर में लिखा था कि प्लेन में हाइजेकर्स और विस्फोटक हैं।

जानकारी मिल रही कि प्लेन में बम होने का धमकी भरा कॉल भी आया था। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेन को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। अहमदाबाद में जेट एयरवेज के इस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अहमदाबाद में लैंडिंग के बाद प्लेन को अन्य विमानों से दूर एक रिमोट बे में खडा किया गया। प्लेन से यात्रियों को उतराने के बाद प्लेन की गहन जांच की गई।

हम आपको बता दें कि जांच सुबह करीब 9 बजे तक चली। बताया जा रहा है कि प्लेन में किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है। जेट एयरवेज का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए सुरक्षा मानकों के आधार पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 115 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। प्लेन की अच्छी तरह से जांर करने के बाद जेट एयरवेज के इस विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।

Updated : 30 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top