Home > Archived > जर्मन और अमेरिकी वैज्ञानिक बने नोबेल पुस्कार के विजेता

जर्मन और अमेरिकी वैज्ञानिक बने नोबेल पुस्कार के विजेता

जर्मन और अमेरिकी वैज्ञानिक बने नोबेल पुस्कार के विजेता
X


स्टॉकहोम(स्वीडन)। ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ ने मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए जर्मनी के रेनर वीस और अमेरिका के बैरी सी बैरिश व किप एस थॉर्न को नोबेल पुरस्कार-2017 से सम्‍मानित करने की घोषणा की है। यह सम्मान ‘गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अवलोकन’ में निर्णायक योगदान देने के लिए दिया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक बयान में कहा,“ यह अप्रत्यक्ष दुनिया के लिए बिल्कुल अलग और नया है।’ आगे कहा, ‘खोजें उनका इंतजार करती हैं जो तरंगो पर कब्जा करने और संप्रेषित करने में सफल होते हैं।’’ विजेता वैज्ञानिकों को 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (11 लाख डॉलर) पुरस्कार राशि के रूप में दी जाएगी।

गौरतलब हो कि सोमवार को अमेरिका के 3 साइंटिस्ट जेफरी सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल यंग को संयुक्त रूप से 2017 का मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया देने का एेलान किया गया था। तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार शरीर में मौजूद ‘बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी)’ पर उनके काम के लिए दिया जाएगा।

Updated : 3 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top