युवराज सिंह पर बन रही बायोग्राफी में काम करना चाहते हैं अर्जुन कपूर

युवराज सिंह पर बन रही बायोग्राफी में काम करना चाहते हैं अर्जुन कपूर


मुंबई। ये बायोपिक फिल्मों का दौर है, जिसमें हर क्षेत्र की हस्तियों की जिंदगी पर बायोपिक फिल्में बनाने को लेकर लगातार खबरें मिल रही हैं। इस वक्त बालीवुड में दो दर्जन से ज्यादा बायोपिक फिल्मों पर अलग अलग चरणों में काम चल रहा है। ऐसे में फिल्मी सितारे भी इन बायोपिक फिल्मों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में एक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि वे इन फिल्मों को लेकर उत्सुक्ता के साथ देख रहे हैं और उनको बहुत चुनौती भरा मानते हैं। अर्जुन से जब पूछा गया कि वे किसी की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे, तो उनका जवाब था कि अगर युवराज सिंह की जिंदगी पर बायोपिक बने, तो मैं इसमें काम करना पसंद करुंगा। अर्जुन कपूर ने कहा कि युवराज हमारे हीरो हैं। जिस तरह से कैंसर की जंग जीतकर लौटे, उसने बहुत सारे लोगों को हौसला दिया। युवराज पर बायोपिक बनने की बात काफी वक्त से सुनाई दे रही है, लेकिन सुना है कि युवराज का परिवार इसके लिए अनुमति नहीं दे रहा है। इस साल हाफ गर्लफ्रेंड और अपने चाचा अनिल कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में डबल रोल करने वाले अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्मों में यशराज की फिल्म सुंदर सुशील और विपुल शाह की फिल्म नमस्ते कनाडा के नाम प्रमुख हैं।

Next Story