इंडोनेशिया की राजधानी में पटाखा फैक्ट्री में आग, 47 मरे

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ जिसके बाद आग लग गई जिसमें कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है और 46 अन्य घायल हो गए हैं। हालांकि, अब आग को काबू में कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के अनुसार, जकार्ता के पश्चिम में स्थित तांगेरेंग के एक औघोगिक परिसर की फैक्ट्री में स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे आग लगी। फैक्ट्री में 103 कर्मचारी काम करते हैं। आग में जलकर मकान का एक हिस्सा भी धराशायी हो गया है। वहीं, आस-पास पार्किंग में खड़ी कारें भी जलकर खाक हो गई हैं।
पुलिस के प्रवक्ता आर्गो युवोनो ने मेट्रो टेलीविजन को मौत के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि 47 लोगों के शव फैक्ट्री से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 46 लोग आग में झुलसकर जख्मी हुए भी हैं, जिनका शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।