Home > Archived > यशराज की मूवी में रितिक के साथ नजर आयेंगी : वाणी कपूर

यशराज की मूवी में रितिक के साथ नजर आयेंगी : वाणी कपूर

यशराज की मूवी में रितिक के साथ नजर आयेंगी : वाणी कपूर
X


मुंबई। यशराज में रितिक रोशन और टाइगर श्राफ के साथ शुरु होने जा रही फिल्म में रितिक की हीरोइन का नाम तय हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में रितिक की जोड़ी वाणी कपूर के साथ होगी। ये दोनों पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे। वाणी को यशराज ने सुशांत सिंह राजपूत और परिणीती चोपड़ा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में लांच किया था। इसके बाद पिछले साल आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म बेफिक्रे में वाणी को रणबीर सिंह की हीरोइन बनाया गया था। रितिक के साथ जोड़ी को लेकर इससे पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के नामों की चर्चा थी, लेकिन बाजी वाणी कपूर के हाथ लगी। अभी इस फिल्म में टाइगर के साथ होने वाली हीरोइन का नाम तय होना है। इसके लिए श्रद्धा कपूर, कीर्ति सेनन और दिशा पतानी के नामों की चर्चा है। टाइगर इन तीनों के साथ काम कर चुके हैं, इसलिए संभावना ये है कि किसी और को इस बार टाइगर का जोड़ीदार बनाया जा सकता है। पहली बार परदे पर आने वाले रितिक और टाइगर की ये फिल्म अगले साल शुरु होगी और 2019 में 25 जनवरी को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद इसका निर्देशन कर रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top