इंजीनियर देवेंद्र सिंह संघ रत्न से सम्मानित

झांसी। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के 95 वे स्थापना दिवस के अवसर पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी तथा प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा झांसी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र सिंह को संघ के सर्वोच्च सम्मान संघ रत्न से विभूषित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंजीनियर वीके सिंह प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एके शर्मा प्रमुख अभियंता ग्रामीण, संघ के पूर्व महामंत्री इंजीनियर अमरनाथ, पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर भार्गवेन्दु मिश्र, महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एसके पांडेय, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर दिवाकर राय, महामंत्री इंजीनियर बीके कुशवाहा सहित संघ, महासंघ व परिषद सहित विभिन्न घटक संघों के प्रांतीय पदाधिकारी प्रदेश भर से आए हजारों सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कर झांसी क्षेत्र का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर झांसी क्षेत्र झांसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विवेक कुमार तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री इंजीनियर सुधीर कुमार कौशिक, महामंत्री मध्यांचल इंजीनियर अनिल कुमार धुरिया, जनपद महामंत्री जनपद अध्यक्ष झांसी इंजीनियर संजय कुमार चौबे, सचिव इंजीनियर शरद नायक, जनपद अध्यक्ष हमीरपुर इंजीनियर दीपांकर कटियार, जनपद सचिव ललितपुर इंजीनियर विजेंद्र सिंह, जनपद सचिव उरई इंजीनियर सुनील कुमार, जनपद अध्यक्ष बांदा इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, सचिव इंजीनियर संजय तिवारी की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि इंजीनियर देवेंद्र सिंह को संघ रत्न से सम्मानित होने पर झांसी क्षेत्र प्रफुल्लित है।

झांसी क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य ने प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर कमलेश यादव जिन्होंने संगठन हेतु इंजीनियर देवेंद्र सिंह का नाम प्रस्तावित किया, को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। संघ रत्न इंजीनियर देवेंद्र सिंह ने विभागीय सेवा एवं पारिवारिक उत्तरदायित्वों के साथ-साथ पूर्ण निष्ठा एवं लगन से संघ एवं महासंघ की सेवा करते हेतु 1986 से 1990 तक खंडीय अध्यक्ष एवं सचिव 1992 से 1995 तक जनपद सचिव एवं जनपद अध्यक्ष वर्ष 1995 से 2006 तक झांसी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन किया इसके साथ साथ 2001 से 2003 तक उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ झांसी के जनपद अध्यक्ष वर्ष 2003 से 2008 तक मंडल अध्यक्ष तथा 3 वर्षों तक उपमहासचिव मध्य के पदों को सुशोभित किया। 1997 की हड़ताल में झांसी में 72 सदस्यों के साथ जेल गए सदस्यों का नेतृत्व किया। सेवानिवृत्ति उपरांत वर्ष 2013 से अब तक इंजीनियर देवेंद्र सिंह सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर संघ कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश राज्यकीय सिविल पेंशनर परिषद जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज कल्याण समिति झांसी के भी अध्यक्ष हैं। समस्त क्षेत्रीय सदस्यों द्वारा इंजीनियर देवेंद्र सिंह को संघ रत्न दिए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

Next Story