बिहार से बेहतर होगा यूपी का सपा-कांग्रेस गठबंधन-प्रमोद तिवारी

आगरा। बिहार में हुए गठबंधन से उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा। यह कहना था कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य का। वह शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को 30 प्रतिशत और कांग्रेस को 12 प्रतिशत मत मिले थे। सपा की सरकार बन गई थी। इस बार सपा और कांग्रेस का प्रतिशत 42 प्रतिशत हो रहा है, इसलिए गठबंधन की सरकार ही बनेगी। उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में से किसी को टिकट नहीं दिया है, इससे कार्यकर्ता नाराज है। इस पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की नाराजगी जायज है, लेकिन वह कांग्रेस का सिपाही है। कांग्रेस ने परिस्थिति को देखते हुए जो निर्णय लिया है वह उसे स्वीकार करेगा और प्रत्याशियों को जिताने में अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन का कारण अखिलेश यादव के की कार्यशैली है।
उन्होंने दागियों को बाहर करने का रास्ता अपना लिया है, इसलिए कांग्रेस उनके साथ हो गई है। अब कांग्रेस और सपा मिलकर प्रदेश से अपराध का खात्मा करेंगी। इस अवसर जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, चौधरी बच्चू सिंह, राघवेन्द्र उपाध्याय, दिनेश बाबू शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, परवाज अंजुम शाह, इं. बसंत लाल, आदर्श कुमार, अनीष, कपिल गौतम आदि मौजूद रहे।