प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय : यादव

माटी तिलक प्रतिज्ञा सम्मेलन में बताईं केन्द्र की उपलब्धियां
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में ग्राम खजुराहा बुजुर्ग में माटी तिलक प्रतिज्ञा किसान सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष संजय दुबे की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाब सिंह यादव, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र रहें। जिसमे नवाब सिंह यादव ने किसान सम्मेंलन को सम्बोधित करते हुये प्रधाानमंत्री नरेनद्र मुद्रा योजना के अन्तेर्गत किसानों को सही मुन्द्रा मूल्य के बारे में बताया और किसानों के हित के लिये किसान बीमा योजना के बारे में भी उनके खाते में पैसा पहॅुचेगा एवं स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जनधन योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पेंशन योजना, संसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सिचाई योजना इत्यादि योजनाओं के बारे में के बारे में मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्बोधित किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने भी केन्द्र सरकार की योजनाओं को किसान सम्मेलन में एक एक करके उपलब्धियां गिनायी। जैसे कि डिजिटल इण्डिय़ा, स्किल कौशल योजना के बारे में विस्तार से बताया और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का आवाहन किया। इसी क्रम में राजीव सिंह पारीक्षा ने किसान सम्मेलन को सम्बोकधत करते हुये कहा कि भारत सरकार ने जितने कार्य ढाई वर्ष में किये है, उतने कार्य कांग्रेस ने आजादी के बाद से आज तक कभी नहीं कर पायी। राजीव ने केन्द्र की कार्यो की उपलब्धि गिनाते हुये बताया स्वदेश दर्शन याजनो, प्रधानमंत्री उज्जवला मिशन सागरमाला प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, नमामी गंगे प्रोजेक्ट, सेतु भारत प्रोजेक्ट, रियल स्टेट बिल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य इत्यादि के बारे में बताया एवं कहा कि सपा सरकार का अन्तिम समय 2017 में अब भाजपा सरकार बनना निश्चित तय है।
इस मौके पर अन्य वक्ताओं में गजराज सिंह यादव, लक्ष्मीदेवी राजपूत, विजय सिंह निरंजन, डॉ रमेश श्रीवास, राजेन्द्र गुप्ता, ज्ञानचन्द्र जैन, छत्रपाल सिंह राजपूत, प्रमोद कुमारी राजपूत, अनुपमा लोधी, इत्यादि लोगों ने सम्बोधित किया।
सम्मेलन में उपस्थित अतुल जैन, बेटी अखिलेश श्रीवास्तव, बाबूला लाल अहिरवार खजराहा, बलभद्र सिंह राजपूत धुव्र सिंह परमार, अशोक सिंह धवाकर, जामुना कुशवाहा, रामबाबू यादव, राकेश भौड़ले, महेन्द्र प्रजापति, नरेन्द्र तिवारी, राकेश राजपूत, रानू व्यास जिला मीडिय़ा प्रभारी, बनमाली साहू, भरत पाल, सुरेश झा, सोनू बाजपेयी, राघवेन्द्र पाल, योगेन्द्र शर्मा, रामविशाल, नरेनद्र भार्गव्, विनोद पटैरिया, राजकिशोर सिंह राजीव प्रधान हीरापुरा, कप्तान सिंह राजपूत बैदौरा, घनाराम राजपूत कोटी इत्यादि लोंग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला माहमंत्री विनोद नायक ने किया। बबीना ग्रामीण के मण्ड़ल अध्यक्ष जगत सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।