Home > Archived > जनरल मर्चेंट व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण आयोजित

जनरल मर्चेंट व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण आयोजित

झांसी। जनरल मर्चेन्ट व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह बांके बिहारीलाल के मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांकेबिहारी लाल रहे। अध्यक्षता संरक्षक मंडल द्वारा की गयी।

जनरल मर्चेन्ट व्यापार संघ झांसी का प्रथम व्यापार मंडल रहा है। जिसमें सभी वर्ग के व्यापारियों का एक वृहद संगठन है। इसमें झांसी नगर के सभी क्षेत्रों का व्यापारी वर्ग जुड़ा हुआ है। जनरल मर्चेन्ट व्यापार संघ में इस वर्ष सौरभ हयारण अध्यक्ष, अंकुर बट्टा महामंत्री व अनूप खरे ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में इस वर्ष सूक्ष्म रूप से किया गया। जिससे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगायी जा सके व कोष को सही व जरूरतमंद कार्यों पर उपयोग में लाया जा सके। शपथ ग्रहण मेें संरक्षक मंडल ने भी इसका समर्थन किया व नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपने नये कार्यकाल के लिये शुभकामनायें दी।

शपथ ग्रहण में मुख्य रूप से गोवर्धन जुनैजा, ओमप्रकाश कोहली, राजेश पुरोहित, सीताराम पटवा, अशोक जैन, शुभम टंडन, प्रमोद शिवहरे, सचिन कंचन, महेश सिंधी, अंकित अग्रवाल, राजेश गुप्ता, हृर्देश चौरसिया, एसके गुप्ता आदि उपस्थित रहे। पंकज बाबू त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

Updated : 14 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top