Home > Archived > रालोसपा बुन्देलखण्ड की 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव : नत्थू कुशवाहा

रालोसपा बुन्देलखण्ड की 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव : नत्थू कुशवाहा

बुन्देलखण्ड प्रभारी ने बताया 17 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जारी करेंगे सूची

झाँसी। आज शिव परिवार कॉलोनी स्थित बुन्देलखण्ड प्रधान कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बुन्देलखण्ड स्तरीय बैठक हुई, जिसमें बुन्देलखण्ड प्रभारी नत्थू कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश खत्री, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र मौर्य के आतिथ्य में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की समीक्षा एवं विधानसभा चुनाव की रणनीति तय हुई।

बैठक में सभी विधानसभा प्रभारियों को निर्देशित करते हुए बुन्देलखण्ड प्रभारी नत्थू कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रालोसपा अपनी दम पर चुनाव लड़ेगी, इसलिए अब रालोसपा बुन्देलखण्ड की 19 सीटों पर अकेले ही दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी एवं पार्टी स्वच्छ छवि, ईमानदार, शिक्षित प्रत्याशियों को टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी। श्री कुशवाहा ने संकेत दिए कि छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो सकता है, जिससे शोषित समाजों को उनकी भागीदारी मिल सके और उत्तर प्रदेश की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उत्तर प्रदेश की सरकार रालोसपा के बिना बनना संभव नहीं होगा। इसी क्रम में प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र मौर्य ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में रालोसपा अपने दम पर चुनाव मैदान में कूदेगी और विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची 17 जनवरी 2017 को उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश खत्री ने कहा कि जल्द ही निर्देश दिए जाएंगे, 17 जनवरी को प्रत्याशियों की घोषणा होगी। सभी कार्यकर्ता चुनाव में लग जाएं और प्रत्याशियों को जिताकर अपना प्रतिनिधि चुनकर उप्र सरकार में भेजें, जिससे आपके अधिकारों एवं आपकी भागीदारी मिल सकें और स्वच्छ ईमानदार राजनीति की शुरूआत हो।

इस अवसर पर चित्रलेखा कुशवाहा मण्डल महिला अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष, दामोदर कुशवाहा जिला प्रभारी झाँसी, आनंद कुशवाहा जिला प्रभारी जालौन, राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष जालौन, किशन कुशवाहा अकबरपुर कालपी, नीतेश कुशवाहा कालपी विधानसभा प्रभारी, बालकिशुन पाठक ललितपुर प्रभारी, बालकिशुन कुशवाहा कोषाध्यक्ष, संजीव कुशवाहा माधौगढ़ प्रभारी उरई, सीताराम कुशवाहा समथर गरौठा, कैलाश कुशवाहा भगतजी जिला संगठन मंत्री, मनीराम यादव जिला उपाध्यक्ष, कृपाराम वर्मा 221 उरई प्रभारी, अनिल वर्मा जिला उपाध्यक्ष, ओमबाबू, मातादीन अहिरवार बबीना सचिव, पवन यादव बबीना संगठन मंत्री, दिनेश आर्या मऊरानीपुर वि. प्रभारी, राजू कुशवाहा बबीना विधानसभा उपाध्यक्ष, नितिन कुशवाहा, अनूप कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा, पप्पू, अशोक भोजला, शिवम, किशन, भरत सिंह, पूजा कुशवाहा अदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेंद्र कुशवाहा ने व आभार पिंकी रायकवार महिला जिलाध्यक्ष झाँसी ने व्यक्त किया।

Updated : 12 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top