Home > Archived > उत्तर प्रदेश का विकास अवरूद्ध किया गैर कांग्रेसी सरकारों ने-प्रदीप

उत्तर प्रदेश का विकास अवरूद्ध किया गैर कांग्रेसी सरकारों ने-प्रदीप

उत्तर प्रदेश का विकास अवरूद्ध किया गैर कांग्रेसी सरकारों ने-प्रदीप
X


मथुरा। गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश के विकास को अवरूद्ध कर सिर्फ अपनी पार्टियों व नेताओं का ही फायदा किया है।

जयसिंह पुरा स्थित गणेश धाम कालौनी में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रदीप माथुर ने उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष से प्रदेश की जनता बेहाल है। उत्तर प्रदेश में जब से कॉग्रेस सत्ता से हटी है तब से विकास गति बंद हो गयी है। प्रदेश में लूटपाट, हत्या, डकैती, बलत्कार जैसे घटनाओं ग्राफ तेजी से बढ़ा है। प्रदेश की जनता अब इन पार्टी से ऊब चुकी है अबकी बार जनता ने मन बना लिया है, अबकर बार कॉग्रेस की सरकार यूपी में बनानी है।

शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि जिस तेजी से महंगाई देश में बढ़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला वक्त केसा होगा। आम आदमी को रोजमर्रा की वस्तुऐं आटा, दाल, तेल, सब्जी के दाम बढऩे से परेशान है।
जनता को सम्बोधित करते हुये शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आम आदमी के साथ है, कांग्रेस की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिलता है। मनरेगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम इंदिरागॉधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, जेनर्म, राजीव गॉधी विद्युतीकरण योजना, राजीव गॉधी आवासीय योजना इसका जीता जाता उदाहरण है।

सर्वश्री महेश रावत, गजानन्द चतुर्वेदी, अजय शर्मा, राहुल अरोड़ा, नियाज कुरैशी, जितेन्द्र मणि, विष्णु राजपूत, सिम्मी बेगम, राजू फारूकी, फकीरा खान ने विचार व्यक्त किये। सभा की अध्यक्षता सूफी बशीउददीन शाह पप्पन मिंया ने की व संचालन हनीफ खान ने किया। इस अवसर पर सभा से पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक प्रदीप माथुर का ढ़ोल नगारों एवं स्थान-स्थान पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सर्वश्री छोटू कर्दम, जहीर खान, खलील खान, भीकम्बर सिंह, जेकम खान, आशु खण्डेलवाल, इशाक मसाले वालें, प्रकाश शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सरोज खान, महेन्द्र सिंह, साजिद कुरैशी, जावेद आलम, अभिषेक गर्ग, अनूप सेठ, देवेन्द्र सक्सैना, यामीन, ओमप्रकाश नागर, गुल मौहम्मद, मुन्ना लाल शर्मा, अनीस, शरीफ खान, इरशाद खान, श्रीमती उम्मत बेगम, विमलेश सक्सैना, उर्मिला चौधरी, कल्पना, रूपकिशोर, आसिफ खान, प्रमोद शर्मा, दिनेश गुप्ता, सुरेश यादव, रमनलाल, रामकिशोर, सुरेश अग्रवाल, अब्दुल कादिर आदि सैकड़ों की संख्या में लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

Updated : 7 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top