योग है निरोग रहने का सूत्र- महेन्द्र सिंह आचार्य
X
सादाबाद। स्थानीय श्री वासुदेव विद्या मंदिर मे शनिवार को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा एक दिवसीय योग एवं स्वस्थ मानव जीवन कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला मे जनपद के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला का शुभारम्भ रामवीर सिंह दादू ने मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक चौ. बिजेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या एवं सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, डा. हरेन्द्र गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यशाला संयोजक विश्राम सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक चौ. महेन्द्र सिंह आचार्य, सह संयोजक राजकुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि योग करने से हम निरोग रहते हैं तथा हम जटिल से जटिल बीमारियों से भी लडने मे सक्षम हो जाते हैं। योग हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों की देन है।
कार्यशाला मे योग प्रमुख रूपराम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्रओं ने वृक्षारोपण, योग विषयों पर सुंदर-सुंदर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में छात्र देव अग्रवाल, मयंक भारद्वारज, शौर्य कुमार विजयी रहे जिन्हें सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में तुलसीदास अग्रवाल, मुकेश पौरूष, देवचंद्र गौड़, श्रीमती बाला सिंह, महेन्द्रपाल शर्मा, सुभाष चौधरी, प्रीती चौधरी, रामहरी चाहर, अमरवीर सिंह, जगवीर सिंह, आनंद शर्मा एड.,गीतम सिंह, ऋषिकेश गौतम, रामकुमार जूरैल, शकुन्तला गौतम, अशोक जैसवाल, सत्यप्रकाश गोस्वामी, सत्यप्रकाश फौजी, प्रभात पचौरी, जगवीर सिंह, ऋषि रावत, हेमन्त गौतम, विजय सिंह पूर्व प्रमुख, प्रधानाचार्य हरीसिंह बधौतिया, विनोद कुमार, देवकी नंदन, मुकेश सिंह, महेशचंद्र, प्रबल प्रताप आदि मौजूद थे।