पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी
X

जम्मू | उरी आतंकी हमले के बाद संघर्ष विराम का एक बार और उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’

उरी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितम्बर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। बीते छह सितम्बर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी।

Next Story