Home > Archived > रेड कार्पेट पर छाया प्रियंका का जलवा

रेड कार्पेट पर छाया प्रियंका का जलवा

रेड कार्पेट पर छाया प्रियंका का जलवा
X

लॉस एंजिलिस| बॉलीवुड की देशी गर्ल और अब इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में हुए एमी अवार्ड्स में शामिल हुई। यहाँ वे रेड गाउन पहने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आयी।

साथ ही प्रियंका ने यहाँ लॉन्ग हिल्स पहनी हुई थी। इस ड्रेस में प्रियंका काफी हॉट लग रही थी। प्रियंका की इस रेड ड्रेस को जैसन वू ने डिजाइन किया था। प्रियंका ने सोशल नेटवर्किंग साइड इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की। आपको बता दे कि प्रियंका अमेरिका का एक जाना पहचान नाम बन चुकी है।

वे अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में नजर आ चुकी है।साथ ही वे इस समय हॉलीवुड फिल्म बेवाच की शूटिंग में व्यस्त है। वही इसके साथ वे क्वांटिको के सेकेण्ड सीजन की शूटिंग भी पूरी कर चुकी है. प्रियंका की फिल्म बेवाच अगले साल रिलीज होगी जिसमे उनके साथ ड्वेन जॉनसन नजर आएंगे।

Updated : 19 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top