Home > Archived > बलूचिस्तान में तिरंगा लहराया जाना बदलाव का घोटक-श्रीकांत शर्मा

बलूचिस्तान में तिरंगा लहराया जाना बदलाव का घोटक-श्रीकांत शर्मा

बलूचिस्तान में तिरंगा लहराया जाना बदलाव का घोटक-श्रीकांत शर्मा
X

*प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता से देश का सम्मान विश्व में शिखर पर पहुंचा
*बेटी बचाओ बेटी बढाओं कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े सपाई व कांग्रेसी

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान विश्व स्तर पर शिखर छू रहा है। समूची दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष आज भारत के साथ मिलकर खड़े है। खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता बॉके बिहारी माहेश्वरी ने उक्त विचार व्यक्त किये उन्होंने भाजपा में सम्मलित हुये कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि वे अहंकार ले कर चलेंगे तो दुखी होंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे तो सुखी रहेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता तकतकी लगा है कि 2017 में इंकलाव आयेगा। देश में जनता के सहयोग से बदलाव की बयार बह रही है। बलूचिस्तान में तिरंगा फहराया जाना इसका प्रमाण है।
उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन दलों में व्यक्ति की पूजा होती है लेकिन हमारी पार्टी देश पूजा में विश्वास रखती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को सांकार कर रहे है।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आदि काल से ही भारत में महिलाओं को विशेष महत्व एवं सम्मान रहा है। हमारे देश में महिलाओं को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा गया तथा महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं का मार्गदर्शन लिया जाता रहा है परंतु सामाजिक विति तथा रूढियों के चलते कन्या भू्रण हत्या जैसे अपराधों में वृद्धि हुई है। हमें इनको रोकना है।
देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है भाजपा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को लड़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी महत्वांकाक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रारंभ की है। जिसका उद्देश्य देश में कन्या भू्रण हत्या रोकना और उनको शिक्षित करना है आज कन्या भू्रण हत्या की घटनाओं में काफी कमी आयी है।
इस अवसर पर सपा व कांग्रेस को छोड़कर आशुतोष गर्ग, कल्पना गर्ग, डा. भगत सिंह, एकता सोनी व उनके साथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में डा. रमाशंकर पाण्डेय व कीर्ति मोहन शर्मा ने काव्य पांठ कर उपस्थितजनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सर्वश्री राधाकृष्ण खण्डेलवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डा.वीपी गर्ग, ठा. ओमप्रकाश सिंह, श्यामसिंह अहेरिया, एसके शर्मा, डा.डिपा अग्रवाल, मिरा मित्तल, रवि महेश्वरी, मुकेश खण्डेलवाल, राधा बिहारी गोस्वामी, चेतन स्वरूप पाराशर, राजकुमार अग्रवाल आदि भाजपाई मौजूद रहे। संचालन नागेन्द्र सिकरवार ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Updated : 13 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top