नौसेना प्रमुख 09 अगस्त से इंडोनेशिया दौरे पर जाएंगे

नौसेना प्रमुख 09 अगस्त से इंडोनेशिया दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 09 से 13 अगस्त के बीच इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य इंडोनेशिया के साथ मौजूदा समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने और 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत इस क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशना है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार 09 अगस्त से शुरू हो रहे दौरे के दौरान एडमिरल सुनील लांबा इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री, रक्षा बलों के अध्यक्ष, इंडोनेशिया की नौसेना के अध्यक्ष सहति नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

भारत और इंडोनेशिया के बीच मौजूदा रक्षा संबंध बेहद मजबूत है और नियमित रूप से जहाज, विमान, सैन्य प्रतिनिधिमंडल के दौरे और प्रशिक्षण के आदान-प्रदान के माध्यम से रिश्तों में प्रभुत्वता आई है।

Next Story