Home > Archived > दीवारों की रौनक बढ़ा देंगे ये टिप्स

दीवारों की रौनक बढ़ा देंगे ये टिप्स

दीवारों की रौनक बढ़ा देंगे ये टिप्स


घर सजाते वक्त हम दीवारों को मनमाफिक रंग में रंग तो लेते हैं पर उसके बाद अक्सर इस बात पर उलझन होती है कि घर की सादी सी दीवारों पर ऐसा क्या सजाया जाए की ये दीवारें घर का खास कौना बन जाएं


1. आप इन दीवारों पर अपने-अपने यादगार पल-लम्हों की तस्वीरों के रूप में अलग-अलग तरह से सजाकर प्लेन दीवार को भी स्टाइल स्टेटमेंट वॉल बना सकते हैं।

2. सीढ़ियों के नीचे की खाली दीवार हो या फिर ड्रांइग रूम की मेन वॉल, उसमें महंगे शो पीस या आर्ट पीस से सजाने के बजाय घर के सदस्यों की तस्वीरें लगाएं। आप उनके जीवन से जुड़ी अनोखी तस्वीरों को अलग-अलग पैटर्न में भी लगा सकते है।

3. घर में कोई पुराना दरवाजा या खिड़की हो तो उसे भी तस्वीरें लगाने में काम में ला सकते है।
आकर्षक प्लेट्स कलात्मक अंदाज में खाली दीवारों पर टांग सकते है।

4. फंकी वॉल क्लॉक का इस्तेमाल कर सकती है। इससे दीवार को मॉडर्न लुक मिलेगा। या फिर बड़ी-सी एंटीक घड़ी भी लगाई जा सकती है।

Updated : 6 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top