Home > Archived > फ्रांस के बार में भीषण आग से 13 लोगों की मौत

फ्रांस के बार में भीषण आग से 13 लोगों की मौत

फ्रांस के बार में भीषण आग से 13 लोगों की मौत

पेरिस। फ्रांस के नॉरमैंडी के एक बार में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। यहां के क्यूबा लिब्रे बार के तहखाने में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में तभी अचानक वहां आग लग गई।

यह आग शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे (स्थानीय समय) लगी है। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादतर लोगों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। छह लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

मृतकों के शवों को रूऑन के विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब केक के ऊपर जलाने के लिए मोमबत्ती रखी गई।

Updated : 6 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top