Home > Archived > बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने असम आएगी केंद्रीय टीम

बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने असम आएगी केंद्रीय टीम

बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने असम आएगी केंद्रीय टीम
X

बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने असम आएगी केंद्रीय टीम

गुवाहाटी। असम में हाल ही में आई बाढ़ से तबाही का आंकलन करने के लिए अगले सप्ताह केंद्र सरकार एक केंद्रीय आपदा प्रबंधन टीम को असम के दौरे पर भेजेगी। इसकी जानकारी राज्य सरकार की ओर से जारी क बयान में दिया गया है।
केंद्रीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान व जान-माल का आंकलन करेगी। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को सूचित किया है।

मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ के दौरान हालात का जायजा लेने के लिए असम आए थे। उस समय राज्य सरकार ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय मदद की गुहार लगाई थी। उसी ज्ञापन के तहत केंद्रीय टीम राज्य में हुए नुकसान का आंकनल करने आ रही है।

Updated : 27 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top