'आप' विधायक के घर पड़ा इन्कम टैक्स का छापा , 130 करोड़ की संपत्ति जब्त

आप विधायक के घर पड़ा इन्कम टैक्स का छापा , 130 करोड़ की संपत्ति जब्त
X

'आप' विधायक के घर पड़ा इन्कम टैक्स का छापा , 130 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली: छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर के पास 130 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। हाल ही में इनकम टैक्स की छापेमारी में उनकी 20 कंपनियों की जानकारी मिली थी। जांच में इन्वेस्टमेंट और रिकवर की गई रकम के किसी लीगल सोर्स की जानकारी भी नहीं मिली।
11 ठिकानों पर हुई थी रेड
- घर, ऑफिस और फार्महाउस के अलावा तंवर के 11 ठिकानों पर 100 से ज्यादा आईटी अफसरों की टीम ने छापा मार कार्यवाही की थी।
- 20 कंपनियों का खुलासा हुआ था। कंपनियों में टैक्स और स्टाम्प ड्यूटी चोरी का पता चला।
- तंवर और उनके भाई से 1 करोड़ कैश के अलावा गहने भी बरामद किये गये थे। 130 करोड़ की संपत्ति बेनामी मिली। इसकी कोई डीटेल तंवर नहीं दे पाए।
- तंवर ने सरकारी नौकरी से वीआरएस लेने के बाद प्रॉपर्टी का बिजनेस शुरु किया था। एक शिकायत में कहा गया था कि इसमें उन्होंने करोड़ों रुपए कमाए।
क्यों आईटी की नजर में आए तंवर?
- जानकारी के मुताबिक, तंवर द्वारा हाल ही में घिटोरनी गांव में एक फार्म हाउस खरीदे जाने की जानकारी पायी गयी थी। डील का पूरा पेमेंट कैश किया गया था। इसकी शिकायत आईटी से की गई।
- इस डील सहित कई और मामलों में तंवर ने न तो स्टाम्प ड्यूटी चुकाई और न ही रजिस्ट्रेशन फीस जमा की। किसी लोन की जानकारी भी सामने नहीं आई।
- तंवर की कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से तैयार किए गए मॉल, रेसिडेंशियल हाउस के मामलों की भी जांच चल रही है।
Next Story