इंग्लैंड ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को 2-1 से हराया

इंग्लैंड ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को 2-1 से हराया
X

इंग्लैंड ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को 2-1 से हराया


मार्लो।
मेजबान इंग्लैंड ने भारत की जूनियर पुरूष हॉकी टीम को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। भारत की तरफ से अजय यादव ने खेल के 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिलायी।

हालांकि इंग्लैंड ने जल्द ही वापसी की। इंग्लिश टीम की तरफ से विल कालनन ने 26वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा।

इसके चार मिनट बाद ही एड होरलर ने 30वें मिनट में अपनी टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। इंग्लैंड मध्यांतर तक 2-1 से आगे था। भारत ने दूसरे हाफ में कुछ अच्छे प्रयास किये लेकिन इंग्लैंड का रक्षण काफी मजबूत था। भारतीय टीम को कुछ मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रही।

Next Story