राधिका मेनन होंगी आईएमओ से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला कैप्टन
राधिका मेनन होंगी आईएमओ से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला कैप्टन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मरीन ऑर्गनाईजेशन ने समुद्र में अदम्य साहस के लिए मर्चेंट नेवी में कैप्टन राधिका मेनन को सम्मानित करने का फैसला लिया है। राधिका मेनन पहिला भारतीय महिला हैं, जिन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।
पिछले साल जून में आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से ओडिशा के गोपालपुर जा रही मछुआरों की एक नाव दुरगम्मा समुद्री तूफान में फंस गई और उसका इंजन भी खराब हो गया। उस समय नाव पर 7 लोग सवार थे जिन्हें राधिका मेनन और उनकी टीम ने साहसपूर्ण प्रदर्शन दिखाते हुए बचा लिया।
वहीं राधिका मेनन ने सम्मान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि संमुद्र में फंसे नाविकों को बचाना उनका फर्ज था।
Updated : 9 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire