Home > Archived > जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 1079 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 1079 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 1079 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना
X

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 1079 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए जम्मू से 1079 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए छोटी-बड़ी 28 गाड़ियों में सवार होकर यात्री पहलगाम व बालटाल के लिए जम्मू से निकले।

यात्रा करने वालों में 672 पुरुष, 226 महिलाएं, 141 साधु शामिल हैं। इन्हें सुरक्षा बलों की कडी सुरक्षा के बीच 23 बसों तथा 5 मिनी बसों में रवाना किया गया।
ज्ञात रहे कि इस बर्ष अमरनाथ यात्रा केवल 48 दिनों की है।

इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बडी चुनौती है। वहीं पिछले सोलह दिनों से घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद हालात खराब चल रहे हैं। यात्रा के रास्ते पर तथा आगे भी चप्पे-चप्पे पर यात्रियों की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके। घाटी में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 53 लोगों की मौत के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शनों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

Updated : 25 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top