Home > Archived > राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर हादसा, छह लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर हादसा, छह लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर हादसा, छह लोगों की मौत

नई दिल्ली। शुक्रवार को तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग -1 पर एक तेज रफ़्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर छह लोगो की मौत हो गयी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार ने बताया एक स्पोर्ट्स कार में दिल्ली से करनाल के लिए छह लोग यात्रा कर रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग -1 पर इस कार को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत लाया घोषित कर दिया। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा लगा जैसे कार को पीछे से किसी तेज रफ़्तार के वाहन ने टक्कर मारी और दुर्घटना के बाद भाग निकला।

Updated : 3 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top