Home > Archived > रूस और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान

रूस और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान

रूस और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान
X

रूस और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान


नई दिल्ली। अगले महीने रूस और इंग्लैंड के दौरे के लिए दिपसान टिर्की की अगुवाई में भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान हुआ। भारतीय जूनियर टीम रूस में यूरेशिया कप और इंग्लैंड के छह मैचों का टूर्नामेंट खेलेगी।

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को इस साल के आखिर में लखनऊ में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर टीम की घोषणा की। टीम की कमान दिपसान टिर्की संभालेंगे जबकि उनका साथ वरुण उप-कप्तान के रूप में देंगे। टीम में सूरज करकेरा और किशन बी पाठक दो गोलकीपरों रहेंगे।

टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : सूरज करकेरा, किशन बी पाठक
डिफेंडर: दिपसान टिर्की (कप्तान), वरुण कुमार (उप कप्तान), हार्दिक सिंह, विक्रमजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, नीलम संजीप।
मिडफील्डर: नीलकांत शर्मा, सुमित, संता सिंह, मनप्रीत, शमशेर सिंह।

Updated : 24 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top