Home > Archived > राहुल के कांग्रेस चीफ बनाने की अटकलों पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, कहा-भाजपा के आएंगे अच्छे दिन

राहुल के कांग्रेस चीफ बनाने की अटकलों पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, कहा-भाजपा के आएंगे अच्छे दिन

राहुल के कांग्रेस चीफ बनाने की अटकलों पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, कहा-भाजपा के आएंगे अच्छे दिन
X

राहुल के कांग्रेस चीफ बनाने की अटकलों पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, कहा-भाजपा के आएंगे अच्छे दिन

नई दिल्ली| दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। इन अटकलों पर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली है।

अमेठी से लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा संभालने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा।वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को मुंबई में कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का संकल्प और मजबूत होगा।

इस बीच खबर है कि पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह आज राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कल कहा था कि सोनिया गांधी बीमार रहती हैं इसलिए राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंप देनी चाहिए।

Updated : 2 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top