रघुराम राजन ने अटकलों पर लगाई लगाम, गवर्नर के तौर पर नहीं लेंगे दूसरा टर्म

X
रघुराम राजन ने अटकलों पर लगाई लगाम, गवर्नर के तौर पर नहीं लेंगे दूसरा टर्म
नई दिल्ली। रघुराम राजन ने आरबीआई गवर्नर के तौर पर दूसरे टर्म से इनकार कर दिया है। कई दिनों से लगाई जा रही है अटकलों को आज आखिरकार विराम लग गया है। रघुराम राजन ने साफ कर दिया है कि वो बतौर आरबीआई गवर्नर दूसरा कार्यकाल नहीं संभालेंगे।
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कर्मचारियों को चिट्टी लिखकर कहा है कि वो कार्यकाल खत्म होने के बाद अपना पद छोड़ देंगे। बता दें कि रघुराम राजन का बतौर आरबीआई गवर्नर का कार्यकाल 4 सितंबर 2016 को खत्म हो रहा है।
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि वो कार्यकाल खत्म होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लौट जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो जरूरत पड़ने पर देश की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। रघुराम राजन के मुताबिक नए गवर्नर आरबीआई को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
https://live.amcharts.com/N2I2Y/
Next Story
