भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी जहाज ने की जासूसी

भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी जहाज ने की जासूसी

भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी जहाज ने की जासूसी

ओकीनावा। भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान चीन द्वारा जासूसी करने का मामला सामने आया है। चीन का निरीक्षण करने वाला जहाज चोरी से जापान के जलक्षेत्र में घुस गया। जापानी अधिकारी के मुताबिक चीनी जहाज अमेरिकी विमान वाहक पोत, जॉन सी. स्टेनिस के पास आ गया जिसके पास सैन्य अभ्यास चल रहा था।

यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त पर हो रहा है जब अमेरिका और जापान को इस बात की चिंता है कि चीन दक्षिण चीन सागर में जहाजों और पनडुब्बियों को आगे कर पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है। चीन प्रशांत क्षेत्र को समुद्री रास्तों और सैन्य ताकत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानते हुए इस इलाके में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।

इस सैन्य अभ्यास के दौरान 18 लड़ाकू जेट ले जाने में सक्षम 10000 टन के स्टेनिस को भी शामिल किया गया है। यहां पहले से ही 9 जहाज मौजूद हैं, जिनमें जापान और भारतीय नौ सेना के भी जहाज शामिल हैं। सैन्य अभ्यास के दौरान निगरानी के लिए जापान के हवाई जहाज भी तैनात किए गए हैं।

Next Story