Home > Archived > दुनिया भारत से सीखे धार्मिक सद्भाव : दलाई लामा

दुनिया भारत से सीखे धार्मिक सद्भाव : दलाई लामा

दुनिया भारत से सीखे धार्मिक सद्भाव : दलाई लामा
X

दुनिया भारत से सीखे धार्मिक सद्भाव : दलाई लामा

वॉशिंगटन| तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को ओरलांडो गोलीबारी के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और दुनिया को भारत से प्रेरणा लेने की नसीहत देते हुए कहा कि भारत ने 2,000 से अधिक वषरें से धार्मिक सौहार्द को बनाए रखा है।

अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्थापित थिंक टैंक ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ में दलाई लामा ने कहा, ‘ओरलांडो में बहुत गंभीर त्रासदी हुई। आइए, थोड़ी देर मौन रहकर प्रार्थना करें।’ उन्होंने कहा कि इस्लाम का सही मायने में पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी कत्लेआम नहीं करेगा।

उन्होंने दुनिया से कहा कि वह भारत से सीख ले, जो दुनिया के कई प्रमुख धर्मों की स्थली है और जहां लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘समस्याओं के बावजूद भारत में 2,000 वर्षों से धार्मिक सौहार्द बरकरार है।’

Updated : 14 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top