पुलिस लाइन में दो महिलाएं बनी ‘वीरु’

पुलिस लाइन में दो महिलाएं बनी ‘वीरु’
X

पुलिस लाइन में दो महिलाएं बनी ‘वीरु’




आगरा। फिल्म शोले में अभिनेता धर्मेन्द्र द्वारा शराब पीकर टंकी पर चढ़ने वाला रोल हर किसी को याद होगा। ऐसा ही नजारा मंगलवार को पुलिस लाइन में देखने को मिला, लेकिन इस बार आदमी नहीं महिलाएं थी, जो तहसील दिवस में सुनवाई न होने पर पानी की टंकी पर चढ़ गईं।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील सदर में तहसील दिवस लगा हुआ था। लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों को बता रहे थे। उनमें महिलाएं भी थी, जो अपनी पानी, सफाई, खडंजा आदि की समस्याएं बता रही थीं। उनमें से दो महिलाए जिद पकड़ गई कि उनकी समस्या का निस्तारण तत्काल किया जाए। इससे पूर्व भी वे कई बार आ चुकी है, लेकिन हुआ कुछ नहीं है। अधिकारियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ी रहीं। अधिकारी दूसरों की समस्याएं सुनने लगे। उनको लगा कि उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे वे वहां चली गईं और पुलिस लाइन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल वे तहसील दिवस छोड़कर पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को उनकी समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का आश्वासन दिया तक जाके महिलाएं उतरीं।

Next Story