तापमान और बढ़ेगा

X
तापमान और बढ़ेगा
ग्वालियर। एक दिन की बारिश के बाद गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। नौतपा के तीसरे दिन शुक्रवार को आसमान से आग बरसती रही और पूरा दिन खूब तपा। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना न के समान ही है।
नीय मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि सुबह की आद्र्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई जो शाम को घटकर 28 प्रतिशत रह गई। इस दौरान हवाओं की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घण्टा रही।
Next Story
