पति का फोन चेक करने पर पत्नी को मिला देश निकाला!

पति का फोन चेक करने पर पत्नी को मिला देश निकाला!


एक महिला को अपने पति का मोबाइल फोन चेक करना काफी महंगा साबित हुआ। पति की निजता का उल्लंघन करने पर उस पर जुर्माना लगाया गया है और देश से निर्वासित करने का आदेश दिया गया है। उसे पति पर धोखा देने का शक था। यह घटना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की है।

ख़बरों के अनुसार, क्रिमिनल कोर्ट ने अनाम प्रवासी महिला पर डेढ़ लाख दिरहम (करीब 27 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया। महिला के वकील ने बताया कि उसने अपने पति पर एक अफेयर का आरोप लगाया था। उसे शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है।
महिला ने स्वीकार किया कि पति की इजाजत के बिना उसके मोबाइल तक पहुंच बनाई और तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में भेजीं। पति ने कोर्ट में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला को पिछले गुरुवार को साइबर क्राइम कानून के तहत दोषी पाया गया। दोनों महिला और पुरुष की उम्र 30 साल के ऊपर है लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी जाहिर नहीं की गई है।

Next Story