भारतीय जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन

भारतीय जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन

भारतीय जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष बलराज मधोक का सोमवार सुबह निधन हो गया। 96 वर्षीय मधोक पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे।

25 फरवरी 1920 को जम्मू-कश्मीर में जन्मे बलराज मधोक जम्मू-कश्मीर प्रजा परिषद के संस्थापक और मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक, भारतीय जन संघ के एक संस्थापक और अध्यक्ष रहे हैं। 96 वर्षीय मधोक दो बार लोकसभा के सदस्य भी बने।

जनसंघ का संविधान लिखने वाले मधोक का दावा था कि उन्होंने ही सबसे पहले 1968 में राम मंदिर को हिंदुओं को सौंपने की मांग की थी। वर्ष 1947 में कश्मीर को बचाने, भारतीय जनसंघ की 1951 में स्थापना और ऊंचाईयो तक ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बलराज मधोक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा 'बलराज मधोक का निधन हो गया है, भारत ने एक महान बुद्धिजीवी, विचारक और समाज सुधारक को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे’। साथ ही, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी भारतीय जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक के निधन पर दु:ख जताया है।

Next Story