इंसानों की तरह ट्रैन में यात्रा करती है ये बिल्ली!

इंसानों की तरह ट्रैन में यात्रा करती है ये बिल्ली!
आपने अब तक बिल्लियों को चूहों का पीछा करते या उन्हें पकडते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी बिल्ली को ट्रेन में यात्रियों की तरह यात्रा करते देखा है क्या। जी हां बिल्ली चाहे तो ट्रेन भी पकड सकती है और सीट पर मजे से बैठ यात्रा भी कर सकती है। यह बिल्ली वैसे ही यात्रा करना पसंद करती है जैसे अन्य इंसान ट्रेन में यात्रा करते हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में में एक बिल्ली को सबवे ट्रेन में अकेले यात्रा करते देखा गया।
टोक्यो की सीबू इकेबुकुरो लाइन पर चलने वाली ट्रेन में इस बिल्ली यात्री को देखा गया। इस सबवे ट्रेन में यह बिल्ली अकेली यात्रा कर रही थी और वह भी अन्य यात्रियों की तरह मजे से सीट पर बैठकर।
अपनी यात्रा के दौरान यह शहरी बिल्ली सीट पर बेफिक्र होकर झपकी लेती भी दिखाई दी। हांलांकि सबवे ट्रेन के नियम के अनुसार पेट्स को कैरियर्स में ही ले जाया जा सकता है।